पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Due Rain Temperature Down Increase Cold Fog Uttar Pradesh Latest News

PHOTOS: बारिश से लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शनिवार सुबह बारिश में निकले लोग।
लखनऊ/आगरा/मेरठ/सहारनपुर. राजधानी लखनऊ में देर शाम हुई बारिश के बाद तापमान में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। एक ओर लोग खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आए तो दूसरी ओर अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाया। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया कि देर रात तक बारिश होने के आसार हैं। रविवार को भी शहर में ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्‍की बरसात के साथ तापमान और गिरेगा। वहीं, इसके बाद कोहरे के बढ़ने की भी संभावना है।

बताते चलें कि शनिवार का अधिकतम तापमान सामन्‍य से 6 डिग्री कम यानि 19.5 डिग्री रहा। राजधानी में 0.2 मिलीमिटर बरसात हुई। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।

बदलते मौसम को एंज्‍वॉय कर रहे माहित बताते है कि सर्दी में सबसे ज्‍यादा फायदा खूब गर्म कपड़े पहनने को मिलता है। खाना भी अच्‍छा मिलता है। मौसम को एंज्‍वाय कर रहा हूं। वहीं, सीमा बताती है कि इस मौसम में बच्‍चों की हेल्‍थ को लेकर ज्‍यादा चिंता रहती है। बारिश के बाद तो और ठंड बढ़ेगी ऐसे में सर्तक रहना होगा। दोस्‍तों के साथ मस्‍ती कर रहे आकाश बताते है कि यही तो मौसम होता है फ्रेंडस के साथ मौज-मस्‍ती का, गर्म चाय-पकौड़े का साथ और क्‍या चाहिए।
आगे पढ़िए ताजनगरी हुई सर्द, ताजमहल पर कंपकपाए पर्यटक...