लखनऊ. प्रदेश के किसान अब अपनी फसल का वाजिब मूल्य पा सकेंगे। यूपी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार इसके लिए ई मार्केटिंग की व्यवस्था लागू करने की सोच रही है। वहीं, अधिकारियों की एक टीम अन्य प्रदेशों में जाकर इस व्यवस्था को जाकर समझेगी।
यही नहीं, मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि जल्द से जल्द किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन ई-ट्रेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। साथ ही साथ ई-ट्रेडिंग और ई-ऑक्शन के लिए एक कार्य योजना भी तैयार की जा रही है।
मुख्य सचिव ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ई-आक्शन सुविधा की तर्ज पर प्रदेश के किसी एक मंडी समिति में पायलट के काम किया जाएं। ऐसे में जब यह पाइलट प्रोजेक्ट सफल हो जाएगा तब यह प्रदेश की सभी मंडियों में लागू किया जाएगा।
इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। जोकि मंडी में ई-मार्केटिंग व्यवस्था लागू किये जाने की कार्रवाई की समीक्षा करेगी और जो भी दिक्कतें आएंगी उनसे मुख्य सचिव आलोक रंजन को अवगत कराया जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर