पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • East Assembly By Election Voters Polling Uttar Pradesh Latest News

उपचुनावः लखनऊ पूर्वी रहा फिसड्डी, सिर्फ 34 फीसदी हुई वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमतीनगर के जयपुरिया कॉलेज में लाइट नहीं होने से मोमबत्ती जालकर वोट डाले गए (तस्वीर में)
  • जूही रोजगार पर देंगी ध्यान
  • वोटिंग के दौरान दिखी बदइंतजामी
लखनऊ. विधानसभा उपचुनाव में लखनऊ पूर्वी के वोटरों ने जहां निराश किया वहीं, चुनाव आयोग के प्रबंधन ने भी सवाल खड़े कर दिए। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक केवल 34 फीसदी हुई, तो गोमती नगर के जयपुरिया कॉलेज में लाइट जाने के बाद जनरेटर नहीं चलाया गया। इसकी वजह से मतदान कर्मियों को मोमबत्ती जलाकर वोट डलवाने पड़े। इस दौरान वोट डालने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ा।

हल्की बारिश के बीच सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग देर शाम तक चालीस फीसदी का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और दोपहर तीन बजे तक केवल 28 फीसदी वोटिंग हुई। इसके लिए 364 बूथ बनाए गए थे। देर शाम केवल छह फीसदी वोटिंग बढ़कर 34 फीसदी पर जाकर ठहर गई। कम वोटिंग ने उम्मीदवारों के माथे पर बल ला दिया है। हालांकि, सभी उम्मीदवार यहां हमेशा से कम वोटिंग होने की ही बात कह रहे हैं।

प्रशासन पहली बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चुस्त दिखा। वोटिंग के दौरान सर्विलांस वैन में लगे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे का इस्‍तेमाल किया गया। लखनऊ पूर्वी सीट पर वोटिंग शांतिपूर्ण रही।
भाजपा उम्मीदवार गोपाल टंडन कहते हैं कि वोटरों ने जो भी फैसला किया, वह मंजूर है। वहीं, सपा उम्मीदवार जूही सिंह ने बताया कि वह प्रार्थना करती हैं कि सही और अच्‍छा उम्‍मीदवार जीते। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश ने कम वोटिंग को निराशाजनक बताया।
आगे पढ़िए, सपा उम्मीदवार जूही सिंह जीतने के बाद क्या करेंगी...