पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Electricity Water Supply Memorial Rashtriya Lok Dal Chaudhary Ajit Singh Delhi Residence Tughlak Road Uttar Pradesh Latest News

अजीत सिंह के दिल्ली आवास की बिजली सप्लाई बंद, आरएलडी ने की स्मारक बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ में आरएलडी मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी (तस्वीर में)
  • आवास से बेदखल किए जा रहे अजीत सिंह, बीजेपी में भी रहे हैं मंत्री
  • बागपत से कितनी बार सांसद रहे अजीत सिंह
  • चुनाव हारने के बाद भी पार्टी की वेबसाइट में वह नागरिक उड्डयन मंत्री हैं
लखनऊ. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के दिल्ली आवास-12 तुगलक रोड की बिजली और पानी सप्लाई काट दी गई। यह कार्रवाई उनके आवास खाली नहीं करने को लेकर की गई है। अजीत सिंह को यह आवास मंत्री और सांसद रहते हुए मिला था। आरएलडी ने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की संकीर्ण मानसिकता बताते हुए आवास को चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने की अपील की है।

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की यादों को लेकर उनके आवास को स्मारक घोषित किया है, उसी तरह चौधरी चरण सिंह के भी आवास को स्मारक घोषित किया जाए।
महासचिव त्रिलोकी त्यागी ने आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह इस आवास पर काफी समय तक रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने इस आवास में रहते हुए देश के किसानों की दशा और दिशा बदलने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वह जीवन के अंतिम समय तक इसी आवास में रहे।

नौ अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना

आरएलडी के प्रदेश अध्‍यक्ष मु्न्ना सिंह चौहान ने बताया कि बिजली, गन्ने के भुगतान न किए जाने के मुद्दे अहम हैं। इसे लेकर नौ अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता पार्टी धरना देंगे। धरना प्रदर्शन की अगुवाई संबंधित जिले के पार्टी अध्यक्ष करेंगे। इसके साथ ही नौ अक्टूबर को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्‍यक्ष की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
आगे पढ़िए, बागपत से कितनी बार सांसद रहे अजीत सिंह...