पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Engineers Day Visvesvaraya Bharat Ratna CM Akhilesh Yadav Uttar Pradesh Latest News

इंजीनियर डेः मुख्यमंत्री ने की निर्माण में आधुनिक तकनीक के प्रयोग की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजीनियर्स डे पर विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में इंजीनियरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (तस्वीर में)
  • बांधों के निर्माण में आधुनिक तकनीक ने बदल दी दुनिया
  • यूपी में खुशहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा

लखनऊ. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंजीनियर्स डे पर लोगों से बुनियादी सुविधाओं में आधुनिक तकनीक के प्रयोग की अपील की है। वह लोक निर्माण विभाग परिसर के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में इंजीनियर्स डे पर संबोधित कर रहे थे। इंजीनियर्स एसोसिएशन की अगुवाई में यह कार्यक्रम हर साल भारत रत्न विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर होता रहा है। सोमवार को भारत रत्न विश्वेश्वरैया का 154 वां जन्म दिन था। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उनके जीवन चरित्र पर आधारित एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के विकास में इंजीनियरों को बदलते परिवेश के हिसाब से अपने को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में आधुनिक तकनीक जरूरी है। इससे कम समय में अधिकतम परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। दुनिया की तमाम तकनीकी उपलब्धियों को इंजीनियरों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदेश और देश में इंजीनियरों के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
विश्वेश्वरैया की तकनीक का आज भी हो रहा है उपयोग

कार्यक्रम में विश्वेश्वरैया के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई, निर्माण सहित तमाम क्षेत्रों की बेहतरी के लिए उन्होंने नए प्रयोग किए। उनकी अपनाई गई तकनीक का आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है। तत्कालीन मैसूर राज्य में उन्हीं के योगदान से बड़े-बड़े भवनों का निर्माण, खनन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, बांधों से सिंचाई की व्यवस्था और यहां तक की वृन्दावन गार्डेन को भी बनाया जा सका था।
आगे पढ़िए, यूपी में खुशहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा...