पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Episode Promotion Zee TV Show Aryan Diwali Weekends Uttar Pradesh Latest News

कानपुर का आर्यन करेगा विलेन से सामना, दीवाली बाद वीकएंड आएगा एपिसोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज़ी टीवी पर दिखेगा नया शो 'आर्यन', लखनऊ में प्रमोशन पर आए किरदार निभाने वाले आकर्षण सिंह (तस्वीर में)
  • क्या है आकर्षण सिंह का सपना
  • गर्लफ्रेंड को लेकर आर्यन ने क्या कहा
लखनऊ. ज़ी टीवी पर नया शो 'आर्यन' जल्द ही देखने को मिलेगा। दीवाली के मौके पर यह शुरू हो जाएगा। इसमें मुख्य किरदार निभाने वाले आकर्षण सिंह कानपुर के ही रहने वाले हैं। वह प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ आए हुए थे। 18 साल के आर्यन ने dainikbhaskar.com से बातचीत में कहा कि वह शो में सरल स्वभाव और संकोची लड़के का रोल कर रहे हैं, जो अपनी स्पेशल पॉवर से दुनिया को बचाता है। यह शो दूसरे शो से कई मामले में अलग होगा। यह एपिसोड वीकएंड पर दिखाया जाएगा।

'आर्यन' शो के मेन स्टार आकर्षण सिंह ने आगे बताया कि 26 एपिसोड का होगा। इसकी खासियत है कि इसके ग्राफिक्स और इफेक्ट्स दूसरे चल रहे शो से बिलकुल अलग हैं। इसमें आर्यन का जो किरदार है वह स्पेशल पॉवर से दुनिया को बचाता है। एक रेडियो कंपनी में ट्रेनिंग कर रहे आर्यन को 18 साल की उम्र में अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है। त्रिलोकी नाम का एक सुपर विलेन, जो अन्‍य 12 तरह के खतरनाक विलेन की टीम को बनाकर दुनिया को तबाह करने में लगा हुआ है। उसे रोकने की जिम्मेदारी आती है आर्यन पर, वह आगे चलकर 'महारक्षक' आर्यन कहलाता है।
क्या है आकर्षण सिंह का सपना
कानपुर में पैदा हुए और हरियाणा के सिरसा में अपनी पूरी पढ़ाई करने वाले आकर्षण सिंह (21) के पिता एयर फोर्स में हैं। वह सिरसा में ही तैनात है। आकर्षण बताते हैं कि स्‍कूल टाइम से ही स्‍टेज शो और एक्टिंग का शौक था। घर में भी मां का पूरा सपोर्ट था। मुंबई आने पर आडिशन दिया और सेलेक्ट हो गया। हालांकि, इससे पहले वह हीरोज, सावधान इंडिया, इमोशनल अत्‍याचार जैसे शो में एक्टिंग कर चुके हैं।
टाइम मिलते ही करूंगा ग्रेजुएशन
अपने शौक को लेकर आर्यन बताते हैं कि वह पढ़ाई में एवरेज स्‍टूडेंट ही रहे हैं। डांस, एक्टिंग, बास्केटबॉल के साथ विडियो गेम खेलने का उन्हें शौक है। शो के कारण पढ़ाई का नुकसान, तो ही रहा है, लेकिन टाइम मिलते ही ग्रेजुएशन करूंगा।
आगे पढ़िए गर्लफ्रेंड को लेकर आर्यन ने क्या कहा...