पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पि‍छले साल हुई थी पार्षद बंटू यादव की हत्या, पत्नी ने जीता उपचुनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के नरही स्थित रामतीरथ वार्ड में गत साल पार्षद बंटू यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वह सीट खाली हो गई थी। गत दिनों हुए उपचुनाव में बंटू यादव की पत्नी ने इलेक्शन लड़ा और पार्षद बन गईं। इस इलेक्‍शन में बंटू की पत्नी दुर्गेश नंदनी ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। उन्‍होंने 2770 वोटों से जीत दर्ज की। इस चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट को सिर्फ 975 वोट मि‍ले।
बता दें कि‍ हजरतगंज के नरही इलाके के सेठ रामजस रोड निवासी बंटू यादव लखनऊ नगर निगम में रामतीर्थ वार्ड का प्रतिनिधित्व करते थे। उनकी पत्नी भी इस वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह अक्‍सर नगर निगम के सदन में हंगामा करने और कभी दरोगा से बदसलूकी करने के कारण विवादों में रहे हैं।
फोटो: दुर्गेश नंदनी।
खबरें और भी हैं...