फोटोः नरहरिया इलाके में मेट्रो की खुदाई से इस तरह लगा जाम।
लखनऊ. सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो के लिए काम तेजी से हो रहा है। एयरपोर्ट से लेकर नहरिया तक पिलर सबसे पहले बनाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए जगह-जगह बेरिकेडिंग की वजह से जाम की समस्या हो रही है। प्रशासन और कर्मचारी हालांकि इसके लिए तत्पर है, फिर भी पहले से ही कार्ययोजना नहीं होने की वजह से यातायात नियंत्रण मुश्किल हो रहा है।
शनिवार को कई सरकारी ऑफिसें बंद रहती हैं। इसके बाद भी मेट्रो के निर्माण से हो रहे डायवर्जन और रास्ते बंद होने की वजह से रोड जाम रहे। कृष्णा नगर थाने से लेकर नहरिया तक मेट्रो का काम बढ़ाया गया है। यहां पर कई जगह बोर्ड लगाकर काम को शुरू कर दिया है। इससे नहरिया के चारों ओर काफी लंबा जाम लग गया। आसपास का पूरा यातायात ध्वस्त हो गया है। गाड़ियों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ रहा है।
दुकानदारों को भी इस जाम की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि, जाम के कारण कोई भी ग्राहक नहीं आ पा रहा था। पुलिस कर्मी भी ट्रैफिक को कंट्रोल करने में परेशान देखे गए। ऐसा ही रहा तो आने वाले एक सप्ताह यहां की यातायात व्यवस्था और भी खराब हो सकती है। इसकी वजह है कि मेट्रो का काम और तेज होने से डायवर्जन और भी होंगे।
यहां मेट्रो निर्माण से लग रहा है सबसे बड़ा जाम
नहरिया तक मेट्रों का काम शुरू होने से आलमबाग, वीआइपी रोड, कानपुर रोड और हरदोई रोड का पूरा ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। सबसे व्यस्त चौराहों में आने वाला नहरिया चौराहा मेट्रो के निर्माण को लेकर पैदा हुए जाम के लोड को संभालने में नाकाम है। क्योंकि निर्माण के चलते रोड कम चौड़ी हो गई है। वहीं, पटरी दुकानदार और बेतरतीब खड़े वाहन भी जाम लगाने के लिए जिम्मेदार हैं।
आगे पढ़िए, क्या कहते हैं जाम में फंसे लोग...