पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fake Currency Recovered Faizabad Railway Station Latest News Hindi

फैजाबाद: मालदा से आई तीन लाख 74 हजार रुपए की नकली नोटों की खेप पकड़ी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: नकली नोटों के साथ जीआरपी की गि‍रफ्त में आरोपी।
लखनऊ. फैजाबाद जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार शाम फैजाबाद जीआरपी ने मालदा से अलीगढ़ ले जाई जा रही तीन लाख 74 हजार रुपए के नकली नोटों की खेप पकड़ी है।
जीआरपी फैजाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम जब दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी एस्कॉर्ट ने ट्रेन में रेगुलर तौर पर की जाने वाली तलाशी शुरू की। इसी दौरान जीआरपी एस्कॉर्ट में मौजूद सिपाहियों को एक व्यक्ति पर शक हुआ। उसकी जब तलाशी शुरू हुई तो उसके सामान से 500 और 1000 रुपए के नोटों की शक्ल में 3 लाख 74 हजार रुपए बरामद हुए।
पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार मंडल बताया। राजकुमार पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कासिम चक इलाके का रहना वाला है। उसे मालदा में एक व्यक्ति ने इन नकली नोटों की खेप देकर अलीगढ़ पहुंचाने को कहा था। राजकुमार के मुताबिक अलीगढ़ पहुंचने पर उसे एक व्यक्ति को मोबाइल पर संपर्क करना था। वह व्यक्ति उसे नकली नोटों की खेप के बदले पांच हजार रुपए देता।
मालदा बना नकली नोटों के कारोबार का हब
बताते चलें कि हाल-फिलहाल में यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े नकली नोटों के कैरियरों से कुछ महत्‍वपूर्ण जानकारि‍यां मि‍ली हैं। उनके अनुसार नकली नोटों की खेप बांग्लादेश बॉर्डर से बाइक के जरिये पहले फरक्का और मालदा आती है। वहां से आसपास के इलाके में रहने वाले गरीब ग्रामीणों और मजदूरों के हाथ ये नोट मालदा और फरक्का ट्रेन के जरिए देश के दूसरे हिस्सों में भेजी जाती है। इस खेल में महिलाओं के भी शामिल होने की बात सामने आई है। फरक्का जिले के कालीचक, मालदा, अर्जुनपुर बीहड़ जैसे इलाके बांग्लादेशी बॉर्डर से सटे हैं।
नकली नोटों की सप्लाई इन्हीं इलाकों में बॉर्डर पार से होती है। इनके बदले कैरियर को पहले 40 से 45 रुपए के असली नोटों के बदले नकली नोट के 100 रुपए दिए जाते थे। लेकिन अब धंधा बढ़ाने के लिए इस अनुपात को बदलकर कर 35 से 37 रुपए के असली नोटों के बदले 100 रुपए कर दिया गया है।
आगे पढ़ि‍ए पकिस्तान ने बदला कारोबार का रूट...