पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fake Nurshing Home Sealed Lucknow Latest News

मोहनलालगंज में फर्जी तरीके से संचालि‍त नर्सिंग होम को सीएमओ की टीम ने कि‍या सील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. शनि‍वार को मोहनलालगंज में बगैर रजि‍स्‍ट्रेशन के संचालि‍त एक नर्सिंग होम को सीएमओ के नि‍र्देश पर टीम ने सील कर दि‍या है। टीम को मौके पर मि‍ले डॉक्‍टर के पास कोई डि‍ग्री नहीं होने के भी सबूत मि‍ले हैं। वहीं नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को सीएचसी मोहनलालगंज ट्रांसफर कर दि‍या गया है। संचालक के खि‍लाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मोहनलालगंज कस्बे के फुलवरिया मोड़ पर हिन्दुस्तान हास्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर चल रहा था। वहां शनि‍वार को सीएमओ के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी त्रिपाठी की अगुवाई वाली टीम ने नायब तहसीलदार शि‍ल्‍पा ऐरन और पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में ए शर्मा नाम का व्यक्ति मिला जिसने खुद को डॉक्टर बताया। वह कोई डिग्री नहीं दिखा सका जबकि हॉस्पिटल का बाकी स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं मिला।
अस्पताल में डिलीवरी के बाद भर्ती रामजानकी और पित्ताशय में ऑपरेशन के बाद भर्ती रामेश्‍वरी को सीएचसी भेजा गया। रामजानकी ने टीम को सूरजबली खेड़ा की आशा द्वारा हॉस्पिटल लाने की बात बताई गई।
मौके पर मि‍ली गंदगी
टीम को अस्पताल के लेबर रूम व ओटी में गंदगी के साथ ब्लड बिखरा हुआ मिला। औजार एक टब में पड़े मिले। टीम को अस्पताल में दवाखाना भी मिला जिसमें कई प्रतिबंधि‍त दवाइयां थीं। मौके पर अस्पताल कर्मी दवाखाना व हास्पिटल के रजिस्ट्रेशन, फायर तथा प्रदूषण समेत अन्य अभिलेख नहीं दिखा पाए। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल को सील कर संचालक डी पाण्डेय के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
अन्‍य अस्‍पतालों पर भी होगी कार्यवाही
सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी त्रि‍पाठी ने बताया कि‍ आसपास के इलाकों में अवैध रूप से संचालि‍त कई नर्सिंग होम के बारे में शि‍कायत मि‍ली है। जल्‍द ही उन पर भी अभि‍लेखों की जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
फोटो: नर्सिंग होम सील करते अधि‍कारी।