पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Father Mother And Mother Send To 10 Year Jail For Rape 9 Years

बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी से किया नौ साल तक रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. दरिंदगी की भी हद होती है, लेकिन राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली एक लड़की के मां, बाप और भाई ने ही इसकी सारी हदें पार कर दी। वह नौ साल तक मिलकर उससे रेप करते रहे। इसमें उसकी मां भी मौन बनी रही। कोर्ट ने इसे संगीन अपराध मानते हुए लड़की के पिता, भाई और उसकी मां तीनों को 10 साल तक के लिए जेल भेज दिया। साथ ही बाप और बेटे पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।
वह उसे भूत भगाने का दावा कर सितम करते और मां इसमें सहयोग करती। पीड़ित लड़की के मुताबिक, वह इस दौरान नौ बार प्रेगनेंट भी हुई, लेकिन उसका अबॉर्शन करवा दिया गया।
अभियोजन के अनुसार, पीड़िता ने चीफ मिनिस्टर को चार सितंबर वर्ष-2013 को पत्र लिखकर बताया था कि कृष्णानगर निवासी उसके सगे बाप सदन सिंह और भाई राहुल सिंह ने उसके साथ डरा धमका कर नौ साल तक लगातार रेप किया है। मां मनोरमा भी सब जानते बूझते हुए भी इस कृत्य में दोनों का साथ देती रही।

पीड़िता की इस अर्जी पर महिला थाने पर प्राथमिकी दर्ज हुई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जाचं के बाद तीनों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र पेश किया था।

अपनी अर्जी में पीड़िता ने लिखा था कि वर्ष-2004 में वह नानी के यहां से अपने घर आई। यहां उसके बाप और भाई ने प्रेत बाधा का चक्कर बताकर उसके साथ कई बार रेप किया। आठ नौ बार वह गर्भवती भी हो गई थी, तो उन लोगों ने अबॉर्शन करा दिया।
फोटोः प्रतीकात्मक।