पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लखनऊ: पिता की डांट से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. पिता की डांट से मडियांव के सेमरा निवासी एक युवती ने शनिवार को मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसओ मडियांव ने बताया कि 17 वर्षीय मृतका के भाई आकाश ने बताया कि परिजन घर से बाहर थे। उसी दौरान उसकी बहन ने घर के अंदर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
क्‍या कहा था पिता ने
पूछताछ में पिता ने बातया कि आज सुबह मैंने उसे डांटा था। मुझे इस बात का अंदाज नहीं था कि मेरी डांट का बेटी इतना बुरा मान जाएगी और वह हमसे इतना दूर निकल जाएगी। पुलिस पूछताछ में पिता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि वह बीकेटी में क्लास 11 में पढ़ती थी।
खबरें और भी हैं...