फाइल फोटो: लखनऊ में बम की जांच करता बम निरोधक दस्ता।
लखनऊ. बिजनौर से फरार आतंकी हताशा में त्योहारों के दौरान बम विस्फोट कर आतंक फैला सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को यह अंदेशा पिछले दिनों हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मिले इंप्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बम के चलते हुआ है। इसके अलावा बिजनौर ब्लास्ट की जांच में लगी एजेंसियों को भी सुराग मिला है कि फरार आतंकियों ने पश्चिमी यूपी के कई इलाकों का दौरा कर वहां कुछ बैग छोड़े थे।
एजेंसियों को शक है कि इन बैग में विस्फोटक भी रखे हो सकते हैं जो उन्होंने अपने मददगारों के पास छोड़े हैं। इसके आलावा जांच एजेंसियां पुणे और चेन्नई में हुए बम विस्फोटों को भी आतंकियों द्वारा किए गए ड्राई रन मान रही हैं। जो किसी बड़े धमाके की तैयारी से पहले किया गया हो सकता है।
त्योहारों पर मंडरा रहा है खतरा
सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात के लिए अलर्ट जारी किया है कि त्योहारों के दिनों में आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और बकरीद शामिल हैं। इन त्योहारों में बाजारों, धार्मिक स्थलों और ट्रेनों में काफी भीड़ एकत्र होगी। ऐसे में आतंकी फायदा उठाकर ज्यादा से ज्यादा जानमाल को नुकसान पहुंचाने के लिए बम विस्फोट कर सकते हैं।
सिमी फिर जिंदा हो रहा है
पटना में पीएम
नरेंद्र मोदी की रैली में हुए धमाकों के बाद इंटेलिजेंस एजेंसीज ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि शांत पड़ा प्रतिबंधित संगठन सिमी एक बार फिर पुनर्गठित होकर देश में आतंक फैलाने की फिराक में है। इसमें उसकी मदद इंडियन मुजाहिदीन के फरार आतंकी और स्लीपिंग माड्यूल कर रहे हैं। इंडियन मुजाहिदीन भी सिमी का ही एक ऑफशूट माना जाता है। इस बात की पुष्टि पटना ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार हुए सिमी के आतंकी
हैदर अली ने भी की थी।
आगे पढ़िए पश्चिमी यूपी से जुड़ी है आतंकियों की डोर...