पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • FIR Lodge On Teacher For Molestation Christian College

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सात शिक्षकों पर FIR, ABVP ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. क्रिश्चिनय कॉलेज की एक छात्रा द्वारा शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद शनिवार को कॉलेज पहुंची छात्रा और उसकी मां के साथ अभद्रता की खबर है। ग्रेवांश सेल में जांच के लिए बयान दर्ज कराने के बाद भुक्तभोगी छात्रा ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ वजीरगंज थाने में तहरीर दी है। वहीं, छात्र के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य ईजी त्रिमूथी का घेराव किया। इस मामले में सात शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज किया जा चुका है।
क्रिश्चियन पीजी कॉलेज में इंग्लिश डिपार्टमेंट के शिक्षक आशीष कुमार पर वहां पढ़ने वाली पीजी की छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत करवाई थी। इसके बाद शनिवार को भुक्तभोगी छात्रा अपनी मां के साथ कॉलेज प्रशासन के बुलावे पर अपनी बात रखने पहुंची। दोनों का आरोप है कि यहां पर उनके साथ कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने अभद्रता की। प्राचार्य ने आरोपी शिक्षक को जांच पूरी होने तक हटा दिया है।

छात्रा ने कई शिक्षकों के ऊपर लगाया आरोप
वूमेन ग्रिवांस सेल की जांच पर सवाल उठाते हुए वह दोनों कॉलेज कैंपस से बाहर निकल आईं। इसके बाद उन्होंने छेडख़ानी करने वाले शिक्षक आशीष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दर्ज करवाने पहुंची। वजीरगंज थाने में भुक्तभोगी छात्रा ने छेडख़ानी के आरोपी शिक्षक आशीष कुमार व प्रॉक्टर जेके सिंह, शिक्षिका निमिष, सौम्‍या, जया, सत्येंद्र और स्मिता शामिल हैं।
धमकी देने का आरोप
छात्रा का कहना है कि प्रॉक्टर डॉ. जेके सिंह उन्हें धमकी दे रहे हैं और बाकी पांच शिक्षक छेडख़ानी के आरोपी आशीष कुमार की खुलकर मदद कर रहे हैं। इन शिक्षकों ने भी मामले को खूब हवा दी। ऐसे में यह भी मेरे साथ छेडख़ानी होने के कसूरवार हैं।
आगे पढ़िए प्राचार्य का अभावि‍प ने कि‍या घेराव...