पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fire On Girls Bbd Lucknow Lattest Crime News

लड़की को बीच सड़क पर मारी गोली, बीबीडी के स्टूडेंट्स का आया नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. फैजाबाद रोड पर दयाल रेजीडेंसी के पास स्थित ढाबे पर बाइक सवार दो युवकों ने ढाबे पर खाने लेने आई लड़की पर फायरिंग कर दी। गोली उसके दाहिने हाथ की उंगली को छूते हुए निकल गई। इसके बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लड़की को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में क्षेत्र का ही एक लड़का पर आरोप लगा है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवती और उसकी सहेली एक निजी संस्थान में पढ़ती है और टिफिन न आने के कारण बाहर की दुकान पर खाना लेने आई थी। घटना से युवती सदमें में थी। उसने बताया कि उसका किसी से कोई बैर नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस उपनिरीक्षक चिनहट राजेश दीक्षित मुताबिक फायर देशी तमंचे से किया गया है।
वहां इस मामले में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (बीबीडी) में बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ने वाली रतन सिंह का नाम सामने आ रहा है। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसके साथ बीटेक मैकेनिकल के लड़का रितेश के भी होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
फोटो: इसी लड़की को बदमाशों ने मारी गोली।