पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाबाद में बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, ट्रॉमा में भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. मलीहाबाद थाना क्षेत्र के रहीम नगर निवासी अजमल आफाक नाम के युवक को शनिवार की रात अज्ञात बदमाश गोली मार कर फरार हो गए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम के 6.30 बजे मलीहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रहीमाबाद निवासी अजमल आफाम अपने दोस्त गौरव के साथ घर जा रहा था। अचानक रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई। अभी वह अपनी बाइक झुककर देख ही रहा था कि दो युवक आए और उस पर रिवॉल्वर लगा दिया।
रिवाल्वर पकड़ते ही मार दी गोली
जैसे ही अजमल में युवक की रिवाल्वर को हाथ से पकड़ा वैसे ही उसने गोली चला दी। इससे उसकी दाहिने हथेली को चीरती हुई निकल गई। उस व्यक्ति के साथी अपनी रिवॉल्वर से अजमल के पीट पर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा रेफर कर दिया है।
लूट का मामला तो नहीं
मामले की जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अभी इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। जबकि सूत्रों की मानें तो पुलिस लूट और आपसी रंजिश दोनों से मिलाकर मामले को देख रही है।
प्रतीकात्मक फोटो