तस्वीर में: पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी युवक।
लखनऊ. बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (बीबीडी) में शनिवार दोपहर एक लड़की को लेकर दो छात्रों का ग्रुप आपस में भिड़ गया। इसमें दोनों ग्रुप में कई राउंड गोलियां चली और चाकूबाजी हुई। इसमें शिवम सिंह नाम का एक युवक गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में अब तक बीबीडी प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पुलिस और विवि सूत्रों के मुताबिक बीबीडी का पूर्व छात्र जुनैद कॉलेज में पढ़ने वाली उर्फी (परिवर्तित नाम) को बार-बार परेशान कर रहा था। युवती बहराइच की रहने वाली है। युवती ने यह बात अपने साथी रजत दुबे और उसके साथियों को बताया तो उसने युवती के जरिए उसे बुलाया। इससे जुनैद अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगा।
चाकू से किया हमला
बात इतनी बढ़ी कि नाराज जुनैद ने रजत पर चाकू चला दिया, लेकिन उसे बचाने के लिए शिवम सिंह आगे आ गया। इससे चाकू शिवम के पेट में लग गया और वह वहीं गिर गया। मामला बढ़ाता देख रजत के दोस्त राहुल द्विवेदी ने तमंचा लहराते हुए कई फायर किए। इससे जुनैद के सभी साथी मौके से फरार हो गए। जुनैद को अकेला देख रजत और उसके साथियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
पुलिस कर रही है जांच
मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जुनैद और रजत को गिरफ्तार कर लिया है और चिनहट थाने में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें धारा 307 में आरोपी पूर्व छात्र जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगे पढ़िए बढ़ रही है स्टूडेंट्स गैंग के वर्चस्व की लड़ाई...