- Hindi News
- Five Person Injured Stone Throwing And Firing Drain Dispute Sitapur News
सीतापुर: नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच घायल
सीतापुर. सीतापुर में बुधवार को नाली को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सुबह उनके बीच मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान फायरिंग भी की गई। पथराव और फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को किसी तरह मौके से खदेड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।