पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Floods Jammu Kashmir Congress Yuva Morcha Activists Mobilize Funds Camp Uttar Pradesh Latest News

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल, कांग्रेस युवा मोर्चा ने लगाए सहायता शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धनराशि जुटाए। इसके लिए शिविर लगाया गया। झांसी के प्रमुख चौराहे पर शिविर लगा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मदद के लिए लोगों के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। लोग इसे सिर्फ कश्मीर ही नहीं, पूरे देश पर आई आपदा मान रहे हैं।

कांग्रेस युवा मोर्चा के 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई राहुल गुप्ता कर रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की जिम्मेदारी, तो है ही, लेकिन हमारी भी जिम्मेदारी है कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की जाए।
शिविर में एकत्रित की गई धनराशि को सरकार के माध्यम से कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित करने की कोशिश की जा रही है। सहयोग ठीक तरह से मिलने पर, इस एक दिनी शिविर को आगे भी लगाया जाएगा।
झांसी के शिविर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि जुटाते कांग्रेस कार्यकर्ता (तस्वीर में)