पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Flower Exhibition Governor Ram Naik Distributed Prize Lucknow News

फ्लावर शो के विजेताओं को इनाम देकर राज्‍यपाल ने कहा- फूलों की खेती से होगा फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. दो दिवसीय फ्लावर शो के समापन दिवस पर रविवार को राज्यपाल राम नाइक ने विजेताओं को इनाम दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा कि लखनऊ महोत्‍सव में जहां कलाकारों की धूम मची हुई थी। वहीं, 40 सालों से हो रहे फ्लावर शो यहां की दूसरी विशेषता है। फूल पहले घर में लगाने, पत्नि के बालों में लगाने या पूजा में चढ़ाने के ही काम आते थे, लेकिन अब फ्लावर शो के माध्‍यम से हर कोई इन्‍हें देख सकता है। शहरों के बढ़ने से फूलों का व्‍यापार भी बढ़ा है। यहां आकर हर फूल तो नहीं देख सका हूं केवल विजेताओं के फूल ही देखें हैं।

रविवार को राष्‍ट्रीय वनस्‍पति अनुसंधान संस्‍थान (एनबीआरआई) में दो दिवसीय फ्लावर शो का समापन किया गया। य‍हां राज्यपाल राम नाइक ने विजेताओं को पुरस्‍कार देकर उनका हौसला बढ़ाया और शो में भाग लेने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। उन्‍होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि एक व्‍यक्ति या संगठन को ही ज्‍यादा पुरस्‍कार मिल रहे हैं। ऐसे में विचार करते हुए इसकी व्‍यापकता को भी बढ़ाया जाए। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने सभी को फरवरी में राजभवन में होने वाले फ्लावर शो में आने के लिए आमंत्रित भी किया।

फूलों के खेती से होगा फायदा

राज्‍यपाल राम नाइक ने बताया कि शहरों के बढ़ने से फूलों का चलन बढ़ गया है। ऐसे में किसानों को दूसरी फसल के अलावा फूलों की खेती भी करनी चाहिए। यह उनके लिए फायदेमंद भी होगी। उन्‍होंने कहा कि जब किसानों और मजदूरों के पास पैसा होगा तो देश की आर्थिक तरक्‍की भी होगी।

सरकारी अधिकारियों पर किया कटाक्ष

कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों के काम-काज पर भी राज्‍यपाल ने कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार के अधिकारी कभी काम करते हुए दिखते हैं तो कभी दिखने के लिए काम करते हैं। कभी-कभी तो ये दिखते भी नहीं हैं। वहीं, कार्यक्रम में लेट होने पर उन्‍होंने बताया कि बारिश के कारण उनका विमान उड़ नहीं पाया और आने में देर हो गई।

फोटो: यूपी के राज्‍यपाल राम नाइक के साथ फूलों की प्रदर्शनी के विजेता।