पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • For Success Of Pm Modi Mission Railway Worker Clean Station And Plateform

पीएम मोदी के मिशन को सफल बनाने के लिए रेलवे कर्मचारी उठाएंगे झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: रेलवे ट्रैक पर सफाइ करते स्काउट गाइड के स्टू़डेंट्स।
लखनऊ. दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन भारतीय रेल देश भर के रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई का अभियान शुरू कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से रेलवे बोर्ड को चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों को अभियान में शामिल होने को कहा है। साथ ही इसमें एक दिन सभी बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से श्रम दान करने को कहा है। पीएमओ की तरफ से भेजी गई चिट्ठी पर रेलवे अब इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गया है।
रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई को लेकर हमेशा से ही रेलवे की किरकिरी होती रही है। पीएम मोदी के इस कदम को लंबी छलांग के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान जरिए मोदी देश की आवाम को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। हालांकि इस अभियान में रेलवे ने रनिंग स्टाफ मसलन लोको पायलेट, गार्ड, स्टेशन मास्टर और कोच कंडक्टर को दूर रखा है। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं के अलावा स्काउट गाइड को भी शामिल करने की योजना बनाई गई है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि श्रम दान के जरिए गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
दीपावली तक चलेगा अभियान
नार्थ ईस्टर्न रेलवे इस अभियान को 25 सितंबर से दीपावली तक चलाएगा। एनईआर के जीएम मधुरेश कुमार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई, जिससे पीएम के 'स्वच्छ भारत मिशन' की योजना को सफल बनाया जा सके।
विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग होगा
आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कराने के लिए रेलवे प्रचार तंत्र के विभिन्न माध्यमों का भरपूर उपयोग किया जा रहा हैं। इस संबंध में 10 लाख लोगों को एसएमएस भेजा जा रहा हैं। इसके अलावा रेडियो स्पॉट और दूरदर्शन के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। रेलवे ने इसके लिए एक ऐनीमेशन वीडियो भी लॉन्च किया है। स्टेशनों पर पीए सिस्टम के जरिए साफ-सफाई के बारे में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।
स्कूली बच्चों की निकलेगी प्रभात फेरी
इस अवसर पर रेलवे स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। एनईआर भारत स्काउट्स गाइड्स के सदस्यों, एनसीसी, और एनएसएस के सहयोग से इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का प्रयास करेगा। सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग के लिये टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके गोरखपुर, लखनऊ और बस्ती स्टेशन पर सीसीटीवी के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी।
आगे देखिए रेलवे द्वारा सफाई अभियान के लिए जारी किया गया वीडियो...