पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Four Hoodlum Challenge Arrest By Stf Three Shooter Run Away

एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पकडे गए चार इनामी बदमाश, तीन शूटर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: गिरफ्तार सुरेंद्र सुलैला और मुनेंद्र (बाएं से दाएं)
लखनऊ. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ रविवार को मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी के चार इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार शूटर सुरेंद्र सुलैला नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने के लिए अपने गैंग के साथ पहुंचा था। सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने जब उन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग कर टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन शूटर मौके से भागने में सफल रहे।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सुंदर भाटी और सुरेंद्रा सुलेला ग्रेटर नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती अपनी भाभी को देखने के लिए आने वाला है। सुंदर भाटी और अनिल दुजाना गैंग ने पिछले कुछ समय से पश्चिमी यूपी में आतंक मचा रखा है। सूचना मिलते ही सादी वर्दी में एसटीएफ की टीम ने अस्पताल को घेर लिया। एसटीएफ की टीम के साथ कासना थाने के एसओ समरजीत सिंह अपनी टीम के साथ वहां मौजूद थी। सुरेंद्र सुलेला अपने गैंग के मेंबर्स के साथ अस्पताल में पहले से मौजूद था।

एटीएस को देख भागने लगे बदमाश
एसटीएफ की टीम को देखकर सुरेंद्र सुलेला को शक हुआ और उसने अपने साथियों के साथ उस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहां मौजूद कार स्विफ्ट और फॉरच्यूनर में बैठकर भागने लगे। एसटीएफ की टीम ने चारों ओर से घेरेबंदी कर मौके पर दो अपराधियों दस हजार के इनामी मुनेंद्र मावी और बलराज नागर को असलहों और स्विफ्ट कार यूपी16-एवी-7249 समेट पकड़ लिया। जबकि अन्य बदमाश मौके से गाड़ी फॉरच्यूनर एचआर-51-एवी-0620 से भागने लगे।
एसटीएफ टीम पर हुई फायरिंग
एसटीएफ टीम ने उनका पीछा किया और घेर कर गाडी को कासना इलाके में रोक लिया। अपने आपको घिरा देखकर बदमाशों ने गाड़ी के अंदर से ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में एसटीएफ ने फायरिंग की और मौके से 50 हजार के इनामी बदमाश सुरेंद्र सुलैला और 20 हजार के इनामी बदमाश ओमपाल चौैहान को असलहे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने फॉरच्यूनर गाड़ी भी सीज कर ली। इस अफरातफरी में मौके से सुंदर भाटी, सिंघराज भाटी और प्रदीप नागर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

आगे पढ़िए डीजीपी ने घोषित किया हुआ है इनाम...