राजधानी में दिनदहाड़े व्यापारी से चार लाख रुपए की लूट, खंगाली जा रही CCTV फुटेज
लखनऊ. हसनगंज थानाक्षेत्र के डालीगंज पुल के पास बदमाशों ने एक व्यापारी से दिनदहाड़े चार लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी के बाद 100 नंबर के अलावा स्थानीय पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच गए और मामले की पड़ताल की।
एसओ हसनगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी की सूचना के बाद मामला दर्ज कर लिए गया है और मामले की जांच की जा रही है। चश्मदीदों की निशानदेही के बाद आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।