पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gang Steal From Innocent Children One Crore Rupee Recovered

मासूम बच्चों से चोरी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ रुपए बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में मासूम बच्चों से चोरी और लूट की वारदात कराने वाले गैंग का शनिवार को हजरतगंज और सर्विलांस सेल की टीम ने खुलासा किया है। आरोपी के पास से करीब एक करोड़ रुपए और जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि यह जेवर बदमाशों ने 12 साल की लड़की से मैट्रो सिटी मैरिज लॉन से चोरी करवाए थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन बदमाशों की पड़ताल की। पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गैंग को पकड़ लिया गया। वहीं, यह गैंग वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गृह जिला छत्तीसगढ़ लौट जाते थे।
एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि रायगढ़ मध्यप्रदेश निवासी शमशेर और रायगढ़ पचोरा के गोविंद शाशी को चारबाग रेलवे स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब एक करोड़ रुपए के जेवर बरामद हुए हैं। वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि बीते दिनों गोलागंज मबरा आलिया निवासी और बसपा नेता इश्तेयाक आब्दी के बेटे इंतेजार आब्दी की बारात शाहनज इमामबाड़ा में आई थी। इस दौरान बदमाशों ने एक लड़की से इस शादी में चोरी करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से शातिर बच्ची की शिनाख्त की है।
लड़की को भेज कर करवाई थी चोरी
पुलिस के मुताबिक पहले से घात लगाए चोरों के गिरोह ने मासूम बच्ची को बारात में भेज दिया था। यहां बच्ची इनके द्वारा बताए तरीके से शादी समारोह में रखे हीरे और सोने के जेवरात पर हाथ साफ किया। परिजनों को जेवरात चोरी होने की सूचना मिली, तो उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, कीमती गहने चोरी होने की वारदात से पुलिस के पसीने छूट गए थे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी वारदात...