गरिमा और उनके बेटे अनंत सिंह की फाइल फोटो।
अमेठी/लखनऊ. अमेठी राजमहल की राजरानी गरिमा और उनके बेटे अनंत सिंह भूपति भवन के सिर्फ दो कमरों में सिमट कर रह गए हैं। एक समय था जब इनके लिए महल के हर दरवाजे खुले रहते थे। सोमवार को बेटे ने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से सैयद मोदी हत्याकांड सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा इस हत्याकांड का सच लोगों के सामने आना चाहिए। इसके अलावा मां ने बीते दिन हुई हिंसा में मारे गए पुलिसकर्मी के लिए भी सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने dainikbhaskar.com से विशेष बातचीत में कहा अब वह डॉ. संजय सिंह पर एक से ज्यादा
विवाह (बहुविवाह) करने का मुकदमा दायर करने की सोच रही हैं।
सोमवार को गरिमा सिंह ने कहा अमेठी के आम जनों पर अत्याचार बढ़ गया है। गरीब लोगों को बिना किसी वजह के परेशान किया जा रहा है। लोगों की परेशानियों को लेकर उनमें काफी गुस्सा भी देखने को मिला। उन्होंने कहा निर्दोष जनता को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? यहां की जनता मेरे पक्ष में है इसलिए डॉ. संजय सिंह तमाम साजिशें रचकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा मुझे तो हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।
वहीं गरिमा और संजय सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह ने कहा अमिता मोदी के लिए डॉ. संजय सिंह अपनी संपत्तियों को बेचने में जुटे हैं। इसे रोकने के लिए कोर्ट का सहारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा घर का मामला होने के कारण अभी तक सभी लोग चुप थे। लेकिन संजय प्रशासन का दुरुपयोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। अब इसका जवाब देने का समय आ गया है।
क्या कहते हैं अनंत सिंह
अनंत ने कहा हमारे परिवार के आने से अमिता मोदी डरी हुई हैं। अब उनकी नजर करोड़ों की संपत्ति पर है। उन्होंने बताया कि विंध्याचल, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी जैसे तीर्थस्थलों में संजय सिंह की करोड़ों की संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों को धीरे-धीरे बेचने की कोशिश की जा रही है। वाराणसी और लखनऊ की संपत्तियां बेची जा चुकी हैं। अनंत ने डॉ. संजय सिंह पर एक से ज्यादा विवाह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा 'मेरी मां गरिमा सिंह महारानी हैं और यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित भी हो चुका है।' अमिता मोदी सिर्फ पटरानी मात्र हैं।
आगे पढ़िए क्या कहते हैं डॉ. संजय और अमिता मोदी...