लखनऊ. अंबेडकर लॉ कॉलेज के स्टूडेंट गौरी की हत्या को लेकर पूरा शहर प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी तरफ मृतका के दोस्तों ने हत्यारों को नहीं पकड़े जाने पर 14 फरवरी को कॉलेज बंद कराने का निर्णय लिया है। साथ ही वे जिला प्रशासन को सूचना देकर लखनऊ बंद कराने के साथ ही हजरतगंज में भी प्रदर्शन करेंगे।
गौरी के हत्याकांड के बाद कॉलेज प्रशासन से लेकर छात्र भी हैरत में हैं। गौरी की हत्या को लेकर बीते गुरुवार को भी राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया गया था। अब छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलकर लखनऊ को बंद कराने का निर्णय लिया है। 14 फरवरी को कॉलेज के छात्र एकत्र होकर हजरतगंज में प्रदर्शन भी करेंगे।
14 फरवरी को करेंगे शहर बंद
एलएलबी के छात्र अभिषेक ने बताया कि यह नृसंश हत्या है। इसमें हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्टूडेंट्स मिलकर 14 फरवरी को शहर को बंद कराने का निर्णय भी लिया है। साथ ही गौरी को इंसाफ दिलाने के लिए वे हर तरह की प्रयत्न करेंगे। वहीं, लॉ के छात्र संतोष ने बताया कि पुलिस सही तफ्तीश नहीं कर रही है। मामले को सुलझाने के बजाय वह उसे उलझा रही है। ऐसे में अपने साथी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आना होगा। इसके लिए वे लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी समर्थन की मांग करेंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए शिक्षक भी देंगे आंदोलन में साथ....