पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gauri Murder Case Police Trying To Identified Bike Rider In CCTV Footage

गौरी मर्डर केस: सीसीटीवी फुटेज में दिखा बाइक सवार, पुलिस कर रही तलाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. गौरी हत्‍याकांड की जांच में जी जान से जुटी राजधानी पुलिस के हाथ पहली बार कुछ सफलता हाथ लगी है। जांच अधिकारियों की मानें तो पुलिस ने उस बाइक की पहचान कर ली है, जिसपर युवक गौरी को बैठाकर ले गया था। बता दें, गौरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। इसके माध्‍यम से पुलिस बाइक के नंबर की पहचान में जुटी है। इसके साथ ही बाइक सवार की भी पहचान की जा रही है।
बाइक के नंबर की पहचान के करीब पहुंच चुकी पुलिस की एक टीम अब बाइक सवार की तलाश में लगा दी गई है। वहीं एसएसपी द्वारा बाइक सवार की पहचान बताने वाले को इनाम की घोषणा की है। इसके बावजूद अभी तक कोई भी पहचान को लेकर सामने नहीं आया है।
पुलिस का कहना है कि भले ही संदिग्ध का सीसीटीवी में चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा हो, लेकिन जो भी उसे जानता पहचानता होगा उसके लिए बाइक और सवार को पहचानना मुश्किल नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके में मुखबिरों का सख्त पहरा बिछा रखा है। पुलिस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।
बताते चलें, गत दो फरवरी को गौरी की लाश मिलने के बाद से ही पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उस कोट कवर के टेलर से भी संपर्क कर चुकी है, जिस में गौरी की टुकड़ों में लाश बरामद हुई थी। इसके बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली हैं।
आगे पढ़‍िए उलझन में है पुलिस...