पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gayatri Prasad Prajapati Said If Allegation Proved Take Retirement Lucknow News

INTERVIEW: गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा- आरोप सिद्ध हुए तो संन्यास ले लूंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति।

लखनऊ.
यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ पद के दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लोकायुक्त में शिकायत दाखिल हुई है। शिकायत में दो साल के भीतर मंत्री की हिस्सेदारी वाली कंपनियों, दोस्तों, परिवार के सदस्यों के नाम करोड़ों की संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि मंत्री ने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर करीब 943 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जुटाई है। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने dainikbhaskar.com से खास बातचीत की।

भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने dainikbhaskar.com से खास बातचीत में हर आरोप पर अपना जवाब दिया। उनका कहना है कि इस तरह के आरोप मुझे ब्लैकमेल करने और मेरी छवि को खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। इसके साथ ही मंत्री यह भी दावा करते हैं कि यदि कोई भी आरोप सिद्ध होता है तो मैं राजनीती से सन्यास ले लूंगा।

पहला आरोप: मंत्री बनने के बाद परिजनों ने अर्जित की है करोड़ों की संपत्ति।

इस आरोप पर गायत्री प्रसाद प्रजापति का कहना है कि मेरी पत्नी के नाम पर 5 बीघा से ज्यादा जमीन नहीं है। मेरे बेटे बालिग हैं और कंपनी में डायरेक्टर हैं। ऐसे में वह जमीनों की खरीद-फरोख्‍त करते हैं और कंपनी को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में यह कहां से गलत है।

दूसरा आरोप: महिला मित्र और ड्राइवर के नाम से हैं संपत्ति।

इस आरोप पर गायत्री प्रसाद प्रजापति कहते हैं कि क्या महिला मित्र होना गवाह है। उन्होंने बताया कि जिस महिला मित्र का नाम लिया जा रहा है वह गुड्डा है। वह खुद एक ठेकेदार है। वह भी एक बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है। उन्होंने ही पॉवर ऑफ अटार्नी दो ड्राइवरों राम सहाय और राम राज के नाम कर रखी है जो कभी मेरे लिए गाड़ी चलाते थे। ऐसे में उन्होंने मेरे लिए कोई खरीदारी नहीं की है जबकि गुड्डा के लिए खरीदता है, बेचता नहीं है। यह नियम है कि किसी को भी पॉवर दी जा सकती है। साथ ही वह कहते हैं कि उनका कारोबार अलग है। गायत्री बताते हैं कि जब मैं प्रॉपर्टी का काम करता था तब हमारा उनका लेन-देन चलता था। अब ऐसा नहीं है।

आगे पढ़िए मंत्री जी के ऊपर तीसरा आरोप है कि उनके पास 11 लग्‍जरी गाडि़यां हैं...