यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की फाइल फोटो।
लखनऊ. यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने गुरुवार को एक विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने गोरखपुर से बीजेपी सांसद और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ को आतंकी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखनाथ मंदिर में छापा मारने पर हथियारों का जखीरा मिलेगा। वहीं, उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह पर राजनाथ सिंह को धोखा देने का आरोप लगाया।
गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अपने आवास पर महंत योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें महंत आदित्यनाथ ने कहा था कि वे जहां-जहां गए, वहां बीजेपी जीती और अन्य जगहों पर प्रशासन के रोक लगाने की वजह से वे प्रचार करने नहीं जा सके। गायत्री प्रसाद ने कहा, ‘मैंने तो कहा था ये योगी नहीं भोगी है, यह सबसे बड़ा आतंकवादी है। यदि इनके यहां छापा डाला जाए तो यूपी में सबसे ज्यादा हथियारों का जखीरा महंत अवैद्यनाथ के आश्रम में मिलेगा।’
ये बाबा नहीं, धोखा देने वाले हैं
उन्होंने कहा ‘ये बाबा नहीं है, ये धोखा देने वाले हैं। ये छलने वाले हैं और हमीरपुर की जनता ने इनके अंदाज़ में ही जवाब दे दिया है। आदित्यनाथ ने भाषण में आजमखान को कौवा कहा था। योगी ने कहा था मुलायम सिंह की अर्थी उठेगी।
मुलायम सिंह यादव को कोई कंधा देने वाला नहीं मिलेगा। जनता ने इनको जवाब दे दिया है। मुलायम सिंह यादव के साथ तो जनता खड़ी है, लेकिन उनको कंधा देने वाला कोई नहीं है।’
योगी पर होगी कार्रवाई
गायत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर जांच होगी और जल्दी की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच होगी तो सबसे बड़ा जखीरा योगी आदित्यनाथ के आश्रम से बरामद होगा। यह जातीयता और साम्प्रदायिकता फैलाकर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
आगे पढ़िए गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा- अमित शाह ने राजनाथ सिंह को धोखा दिया…