पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Committed Suicide From Awadh Apartment Lucknow Uttar Pradesh News

लखनऊ: अवध अपार्टमेंट की छत से कूदकर युवती ने की आत्महत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में अवध अपार्टमेंट की छत से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। उसका किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका का नाम सौम्या पांडे था। लखनऊ में वह गोमतीनगर के विपुलखंड में अपनी मां और दो बहनों के साथ रहती थी। गुरुवार को वह अपनी बहन रश्मि से मिलने सहारा शहर के नजदीक स्थित अवध अपार्टमेंट गई। रश्मि बैंक में नौकरी करती हैं। इसलिए सुबह नौ बजे वह बैंक चली गई थी। रश्मि की नंद पढ़ाने के लिए और बेटा पढ़ने के लिए स्कूल गए थे।
इसलिए जब सौम्या घर पहुंची तो वहां कोई नहीं थी। पड़ोसियों के मुताबिक, घर पर कोई नहीं मिलने पर वह सामने मैनेजर्स कॉलोनी के 8वें फ्लोर पर चढ़ गई। वहां से छलांग लगा दी। परिजनों का कहना था कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। और उसका केजीएमयू में इलाज चल रहा था।
फोटो: अवध अपार्टमेंट, मृतका की फाइल फोटो