पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Death Suspect Condition Lucknow Uttar Pradesh Latest News

लखनऊ: संदिग्ध हालत में युवती की मौत. जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: घटना के बाद दारोगा के घर पसरा सन्‍नाटा।
लखनऊ. हसनगंज थानाक्षेत्र के खदरा में एक युवती की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। युवती के पिता ने आस-पड़ोस के लोगों को शव के पास भी भटकने नहीं दिया। मीडिया के माध्यम से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता ने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार थी। इसलिए रात में उसने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि उसके पड़ोसियों ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती है।
रविवार सुबह करीब नौ बजे खदरा निवासी पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात मुरारी यादव के घर पर अचानक खलबली मच गई। परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर और बाहर की आवाजाही तेज कर दी, लेकिन आसपास के लोगों को कुछ भी समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है।

लगभग सवा नौ बजे के दो लोग एक खाली अरथी उठा कर ले आए तो पड़ोसियों ने मुरारी यादव से पूछा कि माजरा क्या है। इस पर उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी गुड्डी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इतना सुनते ही मुरारी यादव के मोहल्ले में तुरंत ही पूरी बात फैल गई। जो जैसा था उसी तरह मुरारी यादव के घर की तरफ भागा।

किसी को भी लाश के पास नहीं आने दिया

घटना सूचना जंगल के आग की तरह फैल गई। आस पड़ोस के लोग भागकर मुरारी यादव के घर पहुंचे और मौके उसके बेटी की मृत शरीर देखना चाहा तो मुरारी यादव गेट पर खड़े हो गए। उन्‍होंने किसी को भी घर के अंदर घुसने नहीं दिया। पड़ोसी थक हार कर अपने घर आकर बैठ गए।

आगे पढ़िए आनन-फानन में शव को जलाने पहुंचे शमशाम...