सीतापुर/लखनऊ. कोतवाली के हुसैनगंज में रविवार को अपने परिवार वालों के साथ प्रेमी के घर पर पहुंची प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच प्रेमी के घर वालों ने खुद को घर में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह मामले को शांत कराई।
घर वालों के दबाव में शादी से कर रहा है इनकार
प्रेमिका का आरोप है की पिछले 3 साल से उसका अफेयर अंकित से चल रहा था। वे दोनों कई बार घर वालों के मर्जी के बिना बाहर भी घूमने जा चुके हैं। उसका कहना है कि अंकित ने उससे शादी का भी वादा किया था। लेकिन, अब वह अपने घर वालों के दबाव में इनकार कर रहा है। वह इसकी शिकायत महिला थाने में कर चुकी है, लेकिन प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाने ले गई पुलिस
प्रेमिका का कहना था कि जब तक अंकित शादी के लिए तैयार नहीं होगा, वह हंगामा करती रहेगी। सूचना पर महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमिका सहित उसके परिवार वालों को अपने साथ ले गई।
एक दिन पहले भी आई थी प्रेमिका
प्रेमी की दादी का कहना है कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। लड़की सही होती तो घर के बाहर हंगामा नहीं करती। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि प्रेमिका एक दिन पहले भी यहां आई थी। लेकिन अंकित के घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला।
आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रदर्शन कर रही प्रेमिका की फोटोज...