पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girlfriend Beaten Boyfriend On Road Sitapur Lucknow Uttar Pradesh

बेवफा प्रेमी को युवती ने चौराहे पर चप्पलों से पीटा, पुलिस बनी तमाशबीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतापुर. लालबाग चौराहे पर मोहब्बत के नाम पर जज्बातों से खेलने और बेवफाई करने वाले युवक को एक लड़की ने बीच सड़क पर सबक सिखाया। पुलिस की मौजूदगी में उसने प्रेमी की कॉलर पकड़कर थप्पड़ों और चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों को थाने ले आई। घंटों सुलह-समझौते के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
लखीमपुर शहर की रहने वाली एक युवती का सीतापुर के रामपुर कलां निवासी रमाकांत चौरसिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने-मरने और ताउम्र एक-दूसरे के होकर रहने की कसमें खाईं। युवती के मुताबिक, प्रेमी ने उसके जज्बातों से खेला और बेवफाई की। सोमवार को वह किसी काम से सीतापुर आई थी और लालबाग चौराहे से गुजरी तभी युवती को उसका प्रेमी नजर आ गया।
दिल तोडऩे वाले प्रेमी को देख युवती भड़क उठी और कॉलर पकड़कर उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों में सुलह-समझौता कराकर दोनों को छोड़ दिया।

फोटो: बीच सड़क पर प्रेमी को मारती युवती।