पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gomti River Clean Campaign Rajnath Singh Uma Bharti Lucknow

गोमती सफाई अभियान का हिस्सा बनेंगे राजनाथ सिहं और उमा भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: राजनाथ सिंह और उमा भारती।
लखनऊ. एक तरफ जहां पीएम नरेंद्र मोदी का मिशन 'नमामि गंगे' उड़ान भरने को तैयार है। वहीं पर्यावरण जागरुकता के लिए मंगलवार को राजधानी में गोमती सफाई अभियान की शुरुआत गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी मौजूद रही। इस कार्यक्रम में लोक अधिकार मंच द्वारा बनाई गई दो किलोमीटर की मानव श्रंखला मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम के दौरान उमा भारती ने कहा कि गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर गोमती का भी रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। जोकि शहीद स्मारक से लामार्ट कॉलेज तक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गोमती नदी लखनऊ का चेहरा बनेगी।

वहीं राजनाथ सिहं ने कहा कि नदियां निर्मल,साफ सुथरी अविरल ही अच्छी लगती है। जिन देशों की नदियां सूखने लगती हैं तो उस देश का भाग्य भी सूखने लगता है। उन्होंने कहा कि गोमती नदी काफी प्रदूषित हो चुकी है। इसे स्वच्छ और निर्मल बनाए जाने के लिए एक अलग से विभाग का निर्माण कर दिया गया है। इस विभाग ने नदी की साफ-सफाई पर कार्य भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों द्वारा नदी का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब सभी की जिम्मेदारी है कि वह नदी को साफ रखें।

नदी किनारे पहुंचकर की सफाई
कार्यक्रम के अंत में राजनाथ सिंह और उमा भारती ने गोमती नदी के किनारे पहुंच कर सफाई भी की। हालांकि उनके लिए नाव लगी हुई थी,लेकिन वह नाव में नहीं बैठे। बल्कि सुरक्षा के बीच नदी किनारे ही खड़े होकर साफ-सफाई की।

गंगा की वजह से मंत्री बनी

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची उमा भारती ने बताया कि जब पता चला कि उन्हें मंत्री बनाया जाना है तो उन्होंने कहा कि यदि गंगा से संबंधित कोई विभाग तो उन्हें ही सौंपा जाए। उन्होंने कहा की राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ने उन्हें जल संसाधन मंत्रालय के साथ नदियों की स्वच्छता का काम दिया। यही नहीं पहली बार गंगा को पर्यावरण विभाग से हटाकर उनके मंत्रालय में भी शामिल किया गया। ये उनके लिए गौरव की बात है।
आगे पढ़िए राजनाथ ने बताया कैसे साफ होगी गोमती....