पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gomti River Clean Campaign Rajnath Singh Uma Bharti Lucknow Latest News

लोक अधिकार मंच की तरफ से मंगलवार को होगा गोमती सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. लोक अधिकार मंच के तत्वावधान में गोमती की सफाई के लिए मंगलवार को जागरुकता अभि‍यान का आयोजन किया गया है। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जल संसाधन एवं गंगा स्‍वच्‍छता अभि‍यान मंत्री उमा भारती भी मौजूद रहेंगी। सफाई अभि‍यान के दौरान नदी के दोनों तरफ से मानव श्रृंखला बनाकर कार्य कि‍या जाएगा।

गोमती सफाई अभि‍यान के बारे में जानकारी देते हुए लोक अधि‍कार मंच के अध्‍यक्ष अनि‍ल कुमार सिं‍ह ने बताया कि इसमें करीब 1200 एनसीसी और 3500 एनएसएस के वालंटियर सहि‍त कॉलेजों के छात्र और बड़ी संख्‍या में गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता, शि‍क्षक शामि‍ल होंगे। अभि‍यान की अध्‍यक्षता लखनऊ वि‍श्‍ववि‍द्यालय के कुलपति प्रो.एसबी नि‍मसे करेंगे।

दो-दो किलोमीटर की बनेगी मानव श्रृंखला

सुबह साढ़े सात बजे नदी के दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाकर सफाई कार्य किया जाएगा। इसके तहत चार स्थानों, हनुमान सेतु का पुराना मंदिर, झूलेलाल वाटिका के दोनों ओर,मनकामेश्‍वर के सामने और डालीगंज पुल से लेकर नदवां के पास तक किया जाना है।

लखनऊ में प्रदूषण का कारण- क्षतिग्रस्त पाइप

मंच के अध्‍यक्ष अनि‍ल सिंह का कहना है कि लखनऊ में गोमती नदी में प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है कि 25 सीवेज पंपि‍ग स्‍टेशन सही से काम नहीं कर रहे हैं। सभी पाइप क्षति‍ग्रस्‍त हो चुके हैं। इसके अलावा शहर के सभी नालों से पानी आता रहता है।
तस्‍वीर में: सफाई अभियान की जानकारी देते लोक अधिकार मंच के अध्‍यक्ष (बीच में)।