पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gosaiganj Five Car Rider Kidnapped School Girl And Shaved Head Case Filed

गोसाईगंज में कार सवार पांच युवकों ने छात्रा को अगवा कर सिर मुंडवाया, केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में महिलाओं और लड़कियों के साथ क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के गोसाईगंज इलाके का है। बीते पांच फरवरी को यहां एक इंटर की छात्रा को स्कूल जाते समय कुछ कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद छात्रा से सिर के बाल मुंडवा कर, उसे शुक्रवार की रात शहीद पथ पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से घर पहुंची युवती ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस इस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोसाईगंज के अहियामऊ निवासी एक प्राइवेट बस चालक की बेटी इंटर की छात्रा है। बीते पांच फरवरी की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर ही एक कार सवार पांच लोगों ने उसे अगवा कर लिया। उन्होंने छात्रा का मुंह बंद कर दिया और आंख में पट्टी बांध दी। इसके बाद वह उसे कार में लेकर इधर-उधर घूमते रहे। इसी दौरान रास्ते में ही उन लोगों ने छात्रा के सिर के बाल भी काट दिए।
पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध
पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात कार सवार युवक लड़की को शहीद पथ के पास छोड़कर भाग निकले। इसके बाद वह एक व्यक्ति की मदद से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इस पर परिवार वालों ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान विरोधाभासी है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रतीकात्मक फोटो।