तस्वीर में: हर्षद चोपड़ा।
लखनऊ. 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' शो से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले हर्षद चोपड़ा इन दिनों अपने नए लुक में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। लड़कियां जहां एक तरफ के उनके लुक्स पर फिदा हैं। वहीं, खुद को एकदम फिट रखना उन्हें लड़कों के बीच भी फेमस करता है। वह जल्द ही नए शो 'हमसफर्स' में एक फैशन कंपनी के तेज और गुस्सैल मालिक साहिर चौधरी के किरदार में दिखने वाले हैं।
शो के प्रमोशन के लिए वह लखनऊ आए हुए थे। यहां उन्होंने बताया 'भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि आज तक जो किया वह अच्छा ही हुआ है। हर बार कुछ अलग ही देने की कोशिश की है'। सात साल के एक्टिंग कैरियर के सफर से वह बेहद खुश हैं और सैटिस्फाइड हैं।
बुधवार को अपने शो के प्रमोशन के लिए राजधानी आए हर्षद चोपड़ा बताते हैं कि शो में वह एक फैशन टायकून साहिर चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। जो लखनऊ से सपने लेकर मुंबई आई आरजू को हर बात के लिए ताने मारता है। दोनों के स्वभाव अलग हैं, लेकिन फिर भी दोनों कैसे पास आते हैं, यही पूरी कहानी है। यह बात उन्होंने dainikbhaskar.com की टीम से खास मुलाकात में बताई। इस दौरान वह बहुत ही कूल और हैपनिंग अंदाज में दिखे।
‘हमसफर्स’ ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है, जो फैशन की दुनिया से जुड़ा है। हर्षद बताते हैं कि शो में वो भले ही फैशन कंपनी के मालिक के रोल में हैं, लेकिन असल में उन्हें फैशन का जीरो सेंस है। उन्हें जो भी मिल जाता है वही पहन लेते हैं। प्रमोशन के समय सभी लड़कियां उन्हें ही घेरे हुईं थीं। हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने में लगा हुआ था।
आगे पढ़िए शो के लिए कैसे खुद को बदला हर्षद ने...