लखनऊ/गाजियाबाद. देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी भाषा का हाल बेहाल है। यहां ऐसे नियम-कानून बनाए गए हैं कि हिंदी अपनों में ही पराई हो गई है। यहां गाड़ियों में हिंदी में नंबर प्लेट लगाना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर चालान भी होता है। देश के मशहूर हिंदी कवि और 'आप' नेता डॉ. कुमार विश्वास इस जुर्म में कई बार अपनी गाड़ी का चालान कटवा चुके हैं।
हिंदी दिवस के मौके पर dainikbhaskar.com को डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि नंबर प्लेट अंग्रेजी में होने का कानून गलत है। वह इसके खिलाफ हैं। इसलिए वह अपनी गाड़ी में नंबर प्लेट हिंदी में लिखवाएं हैं। इस वजह से दिल्ली में कई बार उनका चालान कट चुका है। चालान काटने वाले ट्रैफिक सिपाही भी इस कानून को गलत मानते हैं। वे भी चाहते हैं कि यह कानून बदल दिया जाए। (
देखें VIDEO)
लखनऊ के आरटीओ (प्रवर्तन) निर्मल प्रसाद के मुताबिक, केंद्रीय मोटर वाहन एक्ट के तहत गाड़ियों पर नंबर लिखने के लिए निर्धारित मानक बनाए गए हैं। नंबर प्लेट में सिर्फ अंग्रेजी में ही लिखा जा सकता है। यदि किसी गाड़ी पर दूसरी भाषा या मानक के विपरीत नंबर लिखा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
बॉलीवुड पर साधा निशाना
डॉ. कुमार विश्वास ने बॉलीवुड को भी आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि स्टार बॉलीवुड में हिंदी में डायलॉग बोलते हैं। निर्माता और निदेशक हिंदी में फिल्में बनाते हैं। हिंदी बोलने और समझने वाले दर्शक फिल्में देखते हैं। इसके बाद जब फिल्म फेयर अवार्ड होता है। स्टेज पर अवार्ड लेने जाते हैं, अंग्रेजी बोलते हैं। यह परंपरा बदलनी चाहिए।
EDITED BY:- सुजीत वर्मा
PHOTOS BY:- भूपिंदर सिंह
आगे पढ़िए, डॉ. कुमार विश्वास ने हिंदी के बहाने मोदी का किया गुणगान (तीसरे स्लाइड में देखें-सुनें वीडियो)...