लखनऊ. हर किसी को उम्मीद थी कि इस बार भी 'डोंट बी सिली' ही विनर होगा, लेकिन उम्मीद के विपरीत 'डैडी कूल' ने बाजी मार के आर्मी कमांडर कप पर कब्जा किया। जिन लोगों ने शर्त लगाई और जीत हासिल की, उन्होंने जमकर खुशी का इजहार किया। रेस में आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए।
दरअसल, घुड़दौड़ के शौकीन लोगों के लिए लखनऊ कैंट स्थित रेस कोर्स में घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें आर्मी के लोगों ने रेस में हिस्सा लेकर जमकर लुत्फ उठाया। 'डैडी कूल' पर मो. इस्लाम, 'सुपर डुपर' पर मोनू और 'डोंट बी सिली' पर अंकित जॉकी सवार थे।
रविवार को लखनऊ रेस कोर्स में शानदार नजारा देखने को मिला। थारोब्रीड (ओरिजनल ब्रीड) घुड़दौड़ में जेएन माथुर और केवाई हसन का घोड़ा 'डैडी कूल' ने पहला स्थान प्राप्त कर 15 हजार की इनाम राशी अपने नाम की। उन्होंने आर्मी कमांडर कप भी अपने नाम किया। वहीं, अमर और सुधीर का घोड़ा 'सुपर डुपर' दूसरे (10 हजार की राशी) और अपराजिता माथुर को घोड़ा 'डोंट बी सिली' तीसरे (7500 हजार की राशी) स्थान पर आया। साथ ही अमर और सुधीर का ही दूसरा घोड़ा 'ड्रीम डील' चौथे (3 हजार की राशी) स्थान पर आया। इस दौरान हर किसी ने घुडदौड़ का खूब मजा उठाया।
आगे पढ़िए क्या कहते हैं विनर जेएन माथुर...