लखनऊ. राजधानी में चिनहट एरिया में सपा से विधायक राजेंद्र यादव की गुंडई का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दबंग एमएलए राजेंद्र यादव गुरुवार को चिनहट क्षेत्र में अपने बेटे और गुर्गों के साथ एक मकान पर कब्जा करने पहुंचे थे। उनके बेटे और गुर्गों ने मिलकर एक मकान में घुसकर महिलाओं के साथ बदतमीजी की और उनका मकान गिरा दिया।
क्या कहती है पुलिस...
चिनहट पुलिस का कहना है कि मामला कब्जेदारी का है। काफी दिनों से मामला चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी प्रकार की दबंगई नहीं हुई है।