लखनऊ. गौरी हत्याकांड का खुलासा लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल के मजबूत नेटवर्क के जरिए मुमकिन हो पाया है। उसकी हत्या बेवफाई और जुनूनी इश्क का जीता-जागता उदाहरण है। हत्यारोपी और गौरी के ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु प्रजापति ने मर्डर की पूरी कहानी सुनाई। उसने बताया कि मर्डर को कैसे अंजाम दिया और कैसे गौरी की लाश को ठिकाने लगाया।
हिमांशु के मुताबिक, उसके घरवाले पिछले कुछ दिनों से शादी में शामिल होने मुंबई गए हुए थे। ऐसे में उसने गौरी से मिलने की योजना बनाई। गौरी की तबीयत खराब चल रही थी। उसे पीलिया हुआ था। इसलिए वह मिलने के लिए तैयार नहीं थी। हिमांशु के लगातार दबाव बनाए जाने की वजह से वह मिलने के लिए तैयार हो गई।
एक फरवरी को मिलना हुआ तय
एक फरवरी को लाटूश रोड स्थित होटल इंटरनेशनल में दोनों का मिलना तय हुआ। गौरी के लेने के लिए हिमांशु अशोक नगर मोड़ पर पहुंचा। वहां दोनों मिले और बाइक से हुसैनगंज चौराहे की ओर निकल पड़े। dainikbhaskar.com के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज से भी हिमांशु के इस बात की तस्दीक होती है। वह हुसैनगंज चौराहे से होते हुए चारबाग स्टेशन, कैंट, इको पार्क से होकर आखिरकार अपने घर रमजान नगर तेलीबाग पहुंचा।
आगे पढ़ें: हिमांशु को क्यों आया गुस्सा, कैसे दिया वारदात को अंजाम...