पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Husband Beaten His Wife Till Death Lucknow Latest News

शराब पीने से मना करने पर लाठियों से पीट-पीट कर पति ने की पत्‍नी की हत्‍या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्‍नी की लाठियों से जमकर पिटाई की दी। घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। रविवार को देर रात डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक महिला के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पिटाई के दौरान इस्‍तेमाल हुए डंडे को भी बरामद कर लिया है।

पड़ोसियों ने बताया कि, आरोपी अक्सर नशे में धुत होकर देर रात घर आता था और अपनी पत्नी से मारपीट करता था। आरोपी सब्जी का ठेला लगाता है। पुलिस के अनुसार, काकोरी के सैथागांव में रहने वाला बबलू शराब पीने का आदी था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी मंजूदेवी हमेशा उसे शराब पीने से मना करती थी। इस बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

पुलिस ने बताया कि, बीते रविवार रात भी बबलू नशे में धुत होकर घर लौटा था। पैदल घर लौटे बबलू से मंजू ने उसकी बाइक के बारे में पूछा, जिसका उसने सही से जवाब नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में नोंक-झोंक शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्‍नी को खाना परोसने के लिए कहा। खाना लेकर जब वह कमरे में आई तो देखा कि आरोपी फिर से शराब पी रहा था।

इस बात का विरोध करने पर आरोपी बबलू ने मंजू की पिटाई शुरू कर दी। नशे में धुत आरोपी ने कमरे में रखे डंडे अपनी पत्‍नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई बार हमले किए। स्‍थानीय लोगों ने जब उसकी चिल्‍लाने की आवाज सुनी तो भागकर घर की ओर आए। महिला को खून से लथपथ देख पड़ोसियों ने आरोपियों को पकड़ लिया और महिला को को ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां चिकित्‍सकों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी के बेटे बेटे नीरज (14) ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।