लखनऊ. यूपी सरकार ने प्रशासनिक फेसबदल करते हुए प्रदेश में 21 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। प्रमुख सचिव लघु सिंचाई चंद्रप्रकाश को राजस्व परिषद, प्रभात कुमार को लघु सिंचाई का अतिरिक्त चार्ज, सुधीर एम बोबड़े प्रमुख सचिव दुग्ध विकास और हरिओम चकबंदी आयुक्त बनाए गए।
इसके बलावा सुरेश चंद्रा से चकबंदी आयुक्त का काम हटा, अनिल कुमार तृतीय राहत आयुक्त बने, के. धनलक्ष्मी एमडी लघु उद्योग निगम कानपुर, विपिन द्विवेदी एमडी पीसीएफ पद से हटे, अरविंद सिंह एमडी पीसीएफ बनाए गए, राम विशाल मिश्रा विशेष सचिव कारागार बने, मारकंडे साही निदेशक समाज कल्याण, राकेश मिश्रा निदेशक स्थानीय निकाय बने, अविनाश कृष्ण सिंह विशेष सचिव चीनी-गन्ना, ईश्वरी प्रसाद पांडे विशेष सचिव समाज कल्याण, प्रमोद उपाध्याय विशेष सचिव उच्च शिक्षा से हटे, अनुराग पटेल एमडी चीनी निगम बनाए गए, अनिल कुमार विशेष सचिव वन बने, मनमोहन चौधरी एमडी हथकरघा निगम कानपुर, नेहा शर्मा आरएफसी मेरठ भेजी गईं और रवीश गुप्ता सीडीओ बलरामपुर बनें।