लखनऊ. 12 फरवरी से आईएएस वीक शुरू हो रहा है। इसके अंतिम दिन 15 फरवरी को हर बार की तरह इस बार भी आईएएस एसोसिएशन और सीएम इलेवन के बीच दोस्ताना मैच खेला जाएगा। आईएएस एसोसिएशन के सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि आगामी दिनों में आईएएस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन के बीच भी मैच का प्लान बनाया जा रहा है।
मायावती सरकार में आईएएस वीक नहीं मनाया गया था। वहीं, अखिलेश यादव की अगुवाई में बनी सपा सरकार में पिछले दो साल से सीएम इलेवन और आईएएस एसोसियेशन के साथ ही मैच होता रहा है। सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि 12 फरवरी को फैमिली प्रोग्राम होंगे। इस बार सुबह की बजाय दोपहर को यह प्रोग्राम करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि यह फैसला बच्चों की स्कूल टाइमिंग को देखते हुए लिया गया है। इसमें डांस और म्यूजिक कंपटीशन भी होगा, जिस पर ब्यूरोक्रेट्स धमाल मचाएंगे।
पेंटिंग, फोटोग्राफी स्किल भी दिखाएंगे
यही नहीं इस इवेंट में ब्यूरोक्रेट्स के साथ-साथ उनके बच्चे और परिवार के लोग अपनी अपनी स्किल्स का प्रदर्शन भी करेंगे। इसके साथ-साथ पेंटिंग और फोटोग्राफी का भी कंपटीशन होगा। इसमें परिवार के सभी सदस्य पार्टिसिपेट करेंगे।
बच्चों के लिए भी हैं विशेष कार्यक्रम
आईएएस वीक में ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों के लिए कई तरह के प्रोग्राम रखे गए हैं। इसमें पुष्प सज्जा प्रतियोगिता, चिल्ड्रन क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।
आगे पढ़िए 13 फरवरी को होगी अहम् बैठक...