लखनऊ. टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज के 11वें संस्करण के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एलुमिनाई रह चुके हैं। उन्होंने टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज का पहला संस्करण जीता था। उन्होंन कहा कि आज का युवा पैशनेट और हर जानकारी रखने वाला है। उन्होंने क्विज कंपटीशन में जीते आईआईएम के छात्रों को बधाई दी और एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया।
राजन शुक्ला ने कहा कि क्विज के माध्यम से आप लोगों को नॉलेज दे रहे हैं वे देते रहें। उन्होंने कांटेस्ट में जीते सभी प्रतिभागियों को बधाई भी दी। इसमें आईआईएम लखनऊ ने बाजी मारते हुए उत्तर भारत जोनल फाइनल में 8 अन्य शहरों से विजेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
6 टीमों ने लिया था भाग
लखनऊ क्षेत्रीय दौर में पूरे क्षेत्र के शीर्ष कॉलेजों से लगभग 300 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। क्विज की शीर्ष 6 टीमों का चयन प्रारंभिक लिखित और वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा किया गया। प्रोग्राम को हेड क्विज मास्टर गिरि बालसुब्रमण्यम ने किया। वहां 6 टीमों से 24 सवाल पूछे गए। इसमें लखनऊ क्षेत्रीय फाइनल के विजेता के रूप में आईआईएम लखनऊ के सौम्या और प्रत्यांशू ने बाजी मारी और विजेता बने। वहीं, एनआइटी इलाहाबाद से श्रैय और पुलकित की जोड़ी क्विज के उपविजेता रहे।
एक लाख रुपए देकर किया सम्मानित
मख्य अतिथि प्रमुख सचिव राजन शुक्ला, ने विजेताओं को एक लाख रुपए नकद पुरस्कार देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को 50 हजार के नकद पुरस्कार और दूसरे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लखनऊ से जीतने वाली टीम उत्तर भारत जोनल फाइनल में 8 अन्य शहरों से विजेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
मुंबई में होगा फाइनल
शहरी क्षेत्रीय राउंड के उपरांत मुंबई (पश्चिम क्षेत्र), नई दिल्ली (उत्तर क्षेत्र),
कोलकाता (पूर्व क्षेत्र) और बेंगलुरू (दक्षिण क्षेत्र) में जोनल फाइनल का आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन से शीर्ष दो टीमें अप्रैल में मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज 2015 टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
फोटो: जीते के बाद इनाम के साथ प्रतिभागी।