पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Income Tax Department Issued Notice Uttar Pradesh 500 People About Foreign Account

इनकम टैक्‍स वि‍भाग ने यूपी के 500 लोगों को नोटि‍स जारी कर वि‍देशी खातों की मांगी जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. काले धन को लेकर देशभर में चल रहे भूचाल की जद में यूपी के भी कई व्‍यापारी और सफेदपोश आ सकते हैं। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने राजधानी सहि‍त राज्‍य भर में करीब पांच सौ लोगों को नोटिस जारी कर उनसे विदेशी बैंकों में खुले खातों और उसमें जमा रकम की जानकारी मांगी है। इसमें पूछा गया है कि विदेशों में खाते क्‍यों खुलवाए गए हैं और उनमें जमा रकम का स्रोत क्‍या है?
काले धन की जांच को लेकर शुरू हुई आंच यूपी तक पहुंच ही गई। विदेशों से मिली जानकारी के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है। यूपी में करीब पांच सौ से ज्‍यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें खातों में जमा रकम पर मिले ब्‍याज और उसके खर्च की जानकारी मांगी गई है।
इनकम टैक्‍स विभाग के सूत्रों की मानें तो जिन लोगों को यह नोटिस दी गई है उनके इंग्‍लैंड, अमेरिका, कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, फिनलैंड, जापान और कुछ अन्‍य यूरो‍पीय देशों के बैंकों में खाते हैं। सूत्रों का कहना है कि विभाग इस बात की पुष्टि करने के लिए कवायद कर रहा है कि जो पैसा विदेशी बैंकों में जमा किया गया है उसका टैक्‍स खाताधारक जमा कर रहे हैं या नहीं। नोटिस पाने वालों में यूपी के कई बड़े बिल्‍डर, उदयोगपतियों के अलावा कुछ प्रशासनिक अफसर और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं।
आशंका है कि इनमें से करीब अस्‍सी फीसदी खाताधारकों ने प्रदेश में कमाए काले धन को वहां जमा कराया है। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों ने ऐसी किसी नोटिस जारी करने की जानकारी से इनकार किया है। सूत्रों का दावा है कि नोटिस का जवाब नहीं देने की सूरत में जल्‍द ही राज्‍य में इनकम टैक्‍स बड़ी कार्रवाई की तैयारी में अभी से जुट गया है।
आगे पढ़ि‍ए जांच के लि‍ए हुआ था एसआईटी का गठन...