फाइल फोटो: गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
लखनऊ/गोरखपुर. इस साल के रेल बजट में अनाउंस की गई ट्रेन 14125/14126 इलाहाबाद-फैजाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस का रूट मनकापुर तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन 13 दिसंबर से फैजाबाद से और मनकापुर से 14 दिसंबर से चलेगी। इस ट्रेन में दो लगेज कोच और जनरल क्लास के आठ कोच सहित कुल दस कोच लगाये जायेंगे ।
बताते चलें, बढ़े हुए रूट पर 13 दिसंबर से ट्रेन नंबर 14125 इलाहाबाद-मनकापुर एक्सप्रेस इलाहाबाद से शाम 6:15 बजे रवाना होकर फैजाबाद से रात 11:20 बजे और दूसरे दिन अयोध्या से रात 12:04 बजे छूटकर मनकापुर रात 1:15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह रिटर्न जर्नी में यह ट्रेन 14 दिसंबर से ट्रेन नंबर 14126 मनकापुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस मनकापुर से रात 2:45 बजे रवाना होकर अयोध्या से सुबह 3:42 बजे और फैजाबाद से सुबह 4:30 बजे छूटकर इलाहाबाद सुबह 9:25 बजे पहुंचेगी।
वाशेबल एप्रन के निर्माण के चलते बदला ट्रेनों का प्लेटफॉर्म
गोरखपुर जंक्शन पर साफ-सफाई में सुविधा और पैसेंजर्स को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नार्थ ईस्टर्न रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वाशेबल एप्रन का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते प्लेटफार्म नंबर दो को 10 दिसंबर से 45 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। इस कारण गोरखपुर जंक्शन पर 23 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। एनईआर ने पैसेंजर्स से अपनी जर्नी की शुरुआत करने से पहले अपनी ट्रेन के सही प्लेटफॉर्म जानने और स्टेशन पर होने वाले अनाउंसमेंट पर ध्यान देने का अनुरोध भी किया है।
आगे पढ़िए किस ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबरों में किया गया है बदलाव...