पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Railway Declare Five Festival Special Train Pass Lucknow

मुंबई-लखनऊ के बीच चलेंगी दो 'पूजा' स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ. दुर्गापूजा और दीपावली पूजा पर सफर करने वाले राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ से होकर जाने वाली पांच 'पूजा' स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। इस फेस्टिवल के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा करीब आधा दर्जन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सफर में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये हैं ट्रेनें- गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल वीकली स्पेशल ट्रेन (02533/02534), चंडीगढ़-वाराणसी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04912/04911), पुणे-लखनऊ जंक्शन(एनई रेलवे)(01451/01452), नागलडैम-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04924/04923) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन (02111/02112)।
स्पेशल ट्रेनें, उनका रूट और समय
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल वीकली स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल के बीच एक जोड़ी वीकली स्पेशल ट्रेन छह ट्रिपों में चलाने का निर्णय लिया है। यह वीकली स्पेशल ट्रेन 02533 गोरखपुर से हर रविवार 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2 और 9 नवंबर को और वीकली स्पेशल ट्रेन संख्या 02534 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 और 11 नवंबर को चलाई जाएगी।

वीकली स्पेशल ट्रेन संख्या 02533 गोरखपुर से 7 बजे रवाना होकर खलीलाबाद से सुबह 7:50 बजे, बस्ती से सुबह 8:20 बजे, गोंडा से सुबह 10:05 बजे, बाराबंकी से 11:50 बजे, लखनऊ (नार्दर्न रेलवे) से दोपहर 12:50 बजे, कानपुर सेंट्रल से दोपहर 2:30 बजे, कन्नौज से शाम 4:08 बजे, फर्रुखाबाद से शाम 5:05 बजे, कासगंज से शाम 6:55 बजे, हाथरस सिटी से रात 8:22 बजे छूटकर मथुरा, अछनेरा, भरतपुर दूसरे दिन हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, विरार, बोरिवली स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस शाम 5:35 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में वीकली स्पेशल ट्रेन संख्या (02534) बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर बोरिवली, विरार, वापी, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिन्डौन सिटी, भरतपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन अछनेरा से रात 12:25 बजे, मथुरा जंक्शन से रात 1:35 बजे, हाथरस सिटी से रात 2:25 बजे, कासगंज से रात 3:30 बजे, फर्रुखाबाद से सुबह 4:55 बजे, कन्नौज से सुबह 5:58 बजे, कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:55 बजे, लखनऊ (नार्दर्न रेलवे) से सुबह 9:35 बजे, बाराबंकी से सुबह 10:30 बजे, गोंडा से 11:50 बजे, बस्ती से दोपहर 1:05 बजे, खलीलाबाद से दोपहर 1:35 बजे छूटकर गोरखपुर दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में जनरल क्लास के आठ स्लीपर क्लास के छह एसी थ्री टियर क्लास का एक और दो एसएलआर सहित कुल 17 कोच लगेंगे।
आगे पढ़िए अन्य स्पेशल ट्रेनों का टाइम शेड्यूल...