प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ. रेलवे ने दुर्गा पूजा और दीपावली के त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों के लिए कई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा करीब आधा दर्जन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को एक बड़ी राहत मिली है। इस दौरान यदि किसी ने पहले से रिजर्वेशन नहीं करा रखा है तो, इन ट्रेनों में आसानी से ट्राई किया जा सकता है।
यह ट्रेनें हैं अहमदाबाद-लखनऊ(नार्दर्न रेलवे) वीकली स्पेशल ट्रेन(09413/09414), अहमदाबाद-पटना वीकली स्पेशल ट्रेन (09411/09412), दिल्ली-दरभंगा बाई-वीकली प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेन (04410/04409), नई दिल्ली-बरौनी बाई-वीकली प्रीमियम स्पेशल ट्रेन (04412/04411), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर वीकली प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेन (02017/02018), पुणे-लखनऊ जंक्शन(एनई रेलवे )(01451/01452), हावड़ा-नौतनवां जनसाधारण वीकली स्पेशल ट्रेन (03067/03068), गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल वीकली स्पेशल ट्रेन (02533/02534)।
स्पेशल ट्रेनें, उनका रूट और समय
अहमदाबाद-लखनऊ(नार्दर्न रेलवे) वीकली स्पेशल ट्रेन(09413/09414)
अहमदाबाद-लखनऊ(नार्दर्न रेलवे) वीकली स्पेशल ट्रेन(09413) अहमदाबाद से 6, 13, 20 और 27 अक्टूबर को हर सोमवार के दिन चार ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन अहमदाबाद से 11:35 बजे रवाना होकर मेहसाना से दोपहर 1:00 बजे, पालनपुर से दोपहर 2:43 बजे, आबू रोड से शाम 3:48 बजे, सिरोही रोड से शाम 4:31 बजे, फालना से शाम 5:11 बजे, रानी से शाम 5:37 बजे, मारवाड़ से शाम 6:30 बजे, व्योवार से शाम 7:43 बजे, अजमेर से रात 9:10 बजे, किशनगढ़ से रात 9:38 बजे, फुलेरा से रात 10:19 बजे, जयपुर से रात 11:45 बजे, गांधीनगर जयपुर से रात 11:55 बजे दूसरे दिन बांदीकुई से रात 1:20 बजे, भरतपुर से रात 2:23 बजे, अछनेरा से रात 3:40 बजे, मथुरा जंक्शन से सुबह 5:10 बजे, मथुरा कैंट से सुबह 5:21 बजे, हाथरस सिटी से सुबह 5:27 बजे, कासगंज से सुबह 7:40 बजे, फर्रुखाबाद से सुबह 9:40 बजे, कन्नौज से 10:48 बजे, कानपुर अनवरगंज से 12:23 बजे और कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे छूटकर लखनऊ दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में लखनऊ(नार्दर्न रेलवे)- अहमदाबाद वीकली स्पेशल ट्रेन (09414) लखनऊ से 7, 14, 21 और 28 अक्टूबर को हर मंगलवार को 4 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ(नार्दर्न रेलवे) से रात 10:40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 12:40 बजे, कानपुर अनवरगंज से रात 1:00 बजे, कन्नौज से रात 1:58 बजे, फर्रुखाबाद से रात 3:05 बजे, कासगंज से सुबह 4:38 बजे, हाथरस सिटी से सुबह 5:31 बजे, मथुरा कैंट से सुबह 7:00 बजे, मथुरा जंक्शन से सुबह 7:20 बजे, अछनेरा से सुबह 8:45 बजे, भरतपुर से सुबह 9:55 बजे, बांदीकुई से 12:28 बजे, गांधीनगर जयपुर से दोपहर 1:54 बजे, जयपुर से दोपहर 2:12 बजे, फुलेरा से 3:15 बजे, किशनगंज से शाम 4:00 बजे, अजमेर से शाम 5:10 बजे, व्योवार से शाम 6:02 बजे, मारवाड़ से शाम 7:30 बजे, रानी से 20:08 बजे, फालना से 20:24 बजे, सिरोही रोड से रात 9:07 बजे, आबूरोड से रात 10:35 बजे तीसरे दिन पालनपुर से रात 12:30 बजे और मेहसाना से रात 1:27 बजे छूटकर अहमदाबाद सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन की में जनरल सेकेंड क्लास के छह, स्लीपर क्लास के सात, एसी 2 टियर का एक, एसी थ्री टियर के दो और एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, अहमदाबाद-पटना वीकली और दिल्ली-दरभंगा बाई-वीकली स्पेशल ट्रेन का टाइम शेड्यूल...