पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indira Gandhi National Open University Introduction Session Lucknow

रविवार को होगा इग्नू का संयुक्त परिचय, जुटेंगे लखनऊ के 2000 स्‍टूडेंटस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. जनवरी में एडमिशन ले चुके स्‍टूडेंट्स के लि‍ए रवि‍वार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्‍ययन केंद्र लखनऊ द्वारा संयुक्‍त परि‍चय सत्र का आयोजन कि‍या जा रहा है। नेशनल पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजि‍त इस कार्यक्रम के तहत राजधानी स्‍थि‍त 15 इग्‍नू सेंटरों के करीब 2000 स्‍टूडेंट्स के शामि‍ल होने की संभावना है।
दो सेशन में संचालि‍त होने वाले संयुक्‍त परि‍चय सत्र के बारे में जानकारी देते हुए इग्नू की क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति में परिचय सत्र बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। इसमें क्षेत्रीय केंद्र के अधिकारी विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के शैक्षणिक पद्धति, मूल्यांकन विधियां और इग्नू द्वारा दी जाने वाली विद्यार्थी सहायताओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

दूरस्थ शिक्षण प्रणाली परंपरागत शैक्षणिक विधियों से अलग होने के कारण स्टूडेंट्स के मन में कई शंकाएं होती हैं। इन्हें परिचय सत्र के जरिए से दूर किया जाता है। स्टूडेंट्स को अपने पाठ्यक्रमों को समय से पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्‍होंने बताया कि स्टूडेंट्स की संख्या 2000 होने के कारण इस संयुक्त परिचय सत्र को दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त परिचय सत्र का आमंत्रण सभी स्टूडेंट्स को भेजा जा चुका है। इसकी सूचना एसएमएस के भी माध्यम से भी भेजा गया है।

28 फीसदी बढ़ी स्टूडेंट्स की संख्‍या

सहायक क्षेत्रीय नि‍देशक अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि जनवरी सत्र 2015 में छात्रों की संख्या पूर्व के सत्र की अपेक्षा 28 फीसदी बढ़ी है। एडमिशन ले चुके छात्रों में महिला विद्यार्थियों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। कुछ कार्यक्रमों में 60 से 80 फीसदी की भागीदारी है। इस सत्र में लगभग 120 शिक्षकों ने मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र कार्यक्रम में प्रवेश लिया है। इस परिचय सत्र के दौरान छात्रों को परिचय पत्र, प्रवेश पुष्टि पत्र और शुल्क रसीद भी वितरित की जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।